रह-ए-जानाँ पे बढ़ती जा रही हूँ
मगर ख़ुद से बिछड़ती जा रही हूँ
अनोखे शहर मुझ पर वा हुए हैं
किताब-ए-ज़ात पढ़ती जा रही हूँ
मिरे मौला उसे आबाद रखना
मिरा क्या है उजड़ती जा रही हूँ
मिरी नश्व-ओ-नुमा जिस से हुई है
उसी जड़ से उखड़ती जा रही हूँ
हुआ मा'लूम मुझ को आख़िर-ए-शब
कि मैं बे-सम्त बढ़ती जा रही हूँ
बुरा है वो मगर इतना नहीं है
यूँही उस से बिगड़ती जा रही हूँ
कहाँ ले जा रहा है मुझ को 'सुग़रा'
मुक़द्दर से झगड़ती जा रही हूँ








