पुर-ख़ार रहगुज़र पे ही चलना नहीं सदा

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

पुर-ख़ार रहगुज़र पे ही चलना नहीं सदा

ख़ुशियों को पाँव पाँव मसलना नहीं सदा

वो दिन कभी तो आएँगे जो मेरे नाम हों

तेरे ही रोज़-ओ-शब को बदलना नहीं सदा

मिलना है उम्र भर के लिए हम को एक दिन

जाती रुतों के तौर बिछड़ना नहीं सदा

तर्क-ए-तअल्लुक़ात से पहले ये सोच ले

दिल को तिरे ही दम से मचलना नहीं सदा

क़िस्मत तिरी भी रूठ तो सकती है एक दिन

तक़दीर को मिरी ही बिगड़ना नहीं सदा

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like