करती ही नहीं दिल से कभी नक़्ल-ए-मकानी

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

करती ही नहीं दिल से कभी नक़्ल-ए-मकानी

चिपकी है मिरी याद से तितली सी कहानी

इक अहद-ए-मोहब्बत की फ़ज़ा झाँक रही है

देखो तो ज़रा ग़ौर से तस्वीर पुरानी

इक आस-दरीचे में मिरे ख़्वाब पड़े हैं

खुलती है जहाँ रात गए रात की रानी

निकली हो जो तक़लीद-ए-मोहब्बत के सफ़र पर

क्या याद नहीं तुम को वो दरिया की रवानी

चुप-चाप किसी याद में खोई हुई आँखें

और आँखों में ठहरा हुआ बे-ताब सा पानी

होती हूँ 'सदफ़' जब भी उदासी की फ़ज़ा में

धीरे से थपक देती है इक याद सुहानी

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like