जज़्बों पे जमी बर्फ़ पिघल जाएगी इक दिन
ख़ुशबू कोई गलियों में मचल जाएगी इक दिन
आँखों में नई सुब्ह बिखेरेगी उजाले
फिर ज़ेहन से चिमटी हुई कल जाएगी इक दिन
कब तक वो डराएगा मुझे तीरगियों से
वो रात है और रात तो ढल जाएगी इक दिन
मैं भी तुम्हें अब भूल ही जाऊँगी किसी शाम
दिल बहला तो ये ज़ीस्त सँभल जाएगी इक दिन
ये रतजगे जो तू ने 'सदफ़' ओढ़ लिए हैं
आख़िर को ये आदत भी बदल जाएगी इक दिन








