धुंद - नज़्म

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

दिल की सब दीवारों पर

ख़्वाहिश के मीनारों पर

नाम को तेरे लिखती हूँ

तेरा नाम जो आँखों में

इक बुत सा बन जाता है

उस को मैं चमकाती हूँ

चाँद की रौशन किरनों से

फिर कुछ ऐसे होता है

दम-ए-सहर जब देखती हूँ

धुंद में तुम आ जाते हो

मुझे बहुत ही रुलाते हो

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like