अजनबी से चेहरों पर आश्ना सी आँखें हैं
आश्ना से चेहरों पर कुछ ख़फ़ा सी आँखें हैं
ज़र्द ज़र्द मौसम से तिश्नगी झलकती है
फूल हैं ख़िज़ाओं के और प्यासी आँखें हैं
पालकी बहारों की आने वाली है शायद
नीम-वा दरीचों में आइना सी आँखें हैं
फिर चला है दिल ले कर ख़्वाब-नाक राहों पर
मेरे चार-सू अब वो रहनुमा सी आँखें हैं
याद की हसीं किरनें जगमगाईं आँगन में
दिल का इस्तिआ'रा तो वो दुआ सी आँखें हैं
होंट ख़ुश्क हैं मेरे और क़दम 'सदफ़' ज़ख़्मी
रात का सफ़र है और बे-ज़िया सी आँखें हैं








