आज तो अपनी अदाओं का हुनर देखेंगे

सोनिया अक्स सोनमसोनिया अक्स सोनम22 Feb 1972

1 min read · 12.4K reads

आज तो अपनी अदाओं का हुनर देखेंगे

आईनो आओ तुम्हारा भी जिगर देखेंगे

दर्द-ए-ग़म इतना मेहरबान हुआ है हम पर

आग पर अपनी ही आहों का सफ़र देखेंगे

दिल को दीपक की तरह ज़िद पे जलाया मैं ने

आँधियों इस पे तुम्हारा भी असर देखेंगे

शोख़ लहरो की हथेली पे न आँसू रक्खो

लोग दरिया की निगाहों में भँवर देखेंगे

सोनिया अक्स सोनम
About the poet

सोनिया अक्स सोनम

जन्म : 22 Feb 1972 | पानीपत, हरयाना

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like