ख़ुद भी रौशन हुई हर सम्त उजाले कर के

सोनिया अक्स सोनमसोनिया अक्स सोनम22 Feb 1972

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद भी रौशन हुई हर सम्त उजाले कर के

दिल को बे-नाम से रिश्ता के हवाले कर के

तल्ख़ रिश्तों ने उजाड़ा था भरा घर तब से

मकड़ियाँ चैन से रहने लगीं जाले कर के

'सोनीया' अक्स की सूरत में ही रहना है क्या

अस्ल सूरत में रहो काम निराले कर के

सोनिया अक्स सोनम
About the poet

सोनिया अक्स सोनम

जन्म : 22 Feb 1972 | पानीपत, हरयाना

View profile & all 4 Poems / Stories