हुए कब मुतमइन हम ज़िंदगी से
मोहब्बत फिर भी कर बैठे किसी से
समझ लो हो चुका है इश्क़ कामिल
बदन जलने लगे जब चाँदनी से
न जाने मुंतज़िर हैं किस की आँखें
नज़र हटती नहीं अपनी घड़ी से
कहानी मैं ने जब अपनी सुनाई
लिपट कर रो पड़े भँवरे कली से
मोहब्बत में ज़रूरी है ये 'सोनम'
कभी मत कीजिए शिकवा किसी से








