कहाँ है नींद आँखों में
पटकती सर उदासी है
सितम की ख़ाक से लिपटी
थकन है बद-हवासी है
मिरे आँसू भिगोतें हैं
मिरा तकिया मिरा बिस्तर
तुम्हारे बा'द से अब तक
ये मेरा हाल है बद-तर
चले ये नब्ज़ भी मद्धम
तवाज़ुन में नहीं धड़कन
लगे ये साँस भी भारी
की अब दुनिया लगे बंधन
नहीं हो साथ तुम मेरे
मुझे हर पल लगे सदियाँ
बड़ी मुश्किल से कटती हैं
उदासी से भरी घड़ियाँ
समझ में ये नहीं आता
है जिस से जन्मों का नाता
वो जब यूँ छोड़ जाता है
तो कितना याद आता है








