तसल्ली - नज़्म

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

हौसला अपना हार कर आख़िर

यूँही रोती रहोगी तुम कब तक

लोग कब तक बताओ आएँगे

दर्द कब तक तुम्हारा बाँटेंगे

देंगे कब तक तुम्हें तसल्ली सब

हाल कब तक तुम्हारा पूछेंगे

लोग फिर तुम से ऊब जाएँगे

और तुम से नज़र चुराएँगे

सिर्फ़ सब ग़म सुना करें तुम से

क्यूँ तवक़्क़ो करो ये तुम सब से

ग़म की बातों से और ग़म होगा

रफ़्ता रफ़्ता ही दर्द कम होगा

अपने जज़्बात को दबा कर तुम

सारी यादों को एक धागे में

जा के तन्हाई में पिरो लेना

अपने तकिए फ़क़त भिगो लेना

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like