शाम-ए-ग़म की सहर न हो जाए

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवीशिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

1 min read · 12.4K reads

शाम-ए-ग़म की सहर न हो जाए

हर ख़ुशी मुख़्तसर न हो जाए

आह दिल पर असर न हो जाए

उन की भी आँख तर न हो जाए

राज़-ए-उल्फ़त सँभाल कर रखिए

हर कोई बा-ख़बर न हो जाए

हिज्र में दिल का दिल-शिकन आलम

जो इधर है उधर न हो जाए

ज़िक्र-ए-तकमील-ए-आरज़ू छेड़ो

रात यूँही बसर न हो जाए

मुझ पे इतना करम न फ़रमाओ

मेरा ग़म मो'तबर न हो जाए

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी
About the poet

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like