सूरज की तपती धूप ने मारा है इन दिनों

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

सूरज की तपती धूप ने मारा है इन दिनों

पेड़ों की छाँव का ही सहारा है इन दिनों

हम को भी दिल के दर्द ने मारा है इन दिनों

दर्द-ए-जिगर ग़ज़ल में उतारा है इन दिनों

एहसास बर्फ़ बर्फ़ हैं दिल की ज़मीन पर

यादों की धूप का ही सहारा है इन दिनों

सूखे बदन की ख़ाक पे ग़म की फुवार थी

ये ही सबब है जिस्म में गारा है इन दिनों

ये अश्क अब तो प्यास बुझाने लगे मिरी

ये आबशार अपना सहारा है इन दिनों

ग़म के थपेड़े बीच समुंदर में ले गए

ख़ुशियों का मुझ से दूर किनारा है इन दिनों

'सीमा' की धड़कनें भी तुम्हारी कनीज़ हैं

दिल पर हमारे राज तुम्हारा है इन दिनों

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like