रोज़ इक रास्ता बदलता है

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

रोज़ इक रास्ता बदलता है

मेरा दिल बे-ख़ुदी में चलता है

आँधियाँ ही उखाड़ती हैं इसे

आँधियों में ही पेड़ पलता है

बाग़ ने किस से दुश्मनी कर ली

कौन हर फूल को मसलता है

जानता ही नहीं यहाँ कोई

किस बहाने से दिल बहलता है

पार हो जाए दश्त ही 'सीमा'

नींद में इतना कौन चलता है

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like