पैहम जल में रहती हूँ

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

पैहम जल में रहती हूँ

फिर भी सूखी सूखी हूँ

दामन ऐसा फाड़ा है

नाख़ूनों से सहमी हूँ

निभ में लाखों तारे हैं

इक तारे सी मैं भी हूँ

ताना टूटा है मन का

बाना पकड़े बैठी हूँ

कछवा है मुझ में 'सीमा'

हौले हौले चलती हूँ

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like