आसमाँ भी पुकारता है मुझे

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

आसमाँ भी पुकारता है मुझे

आशियाँ भी लुभा रहा है मुझे

अक्स आख़िर कहाँ गया मेरा

आइना क्यूँ छुपा रहा है मुझे

मुझ में सूरज उगा के चाहत का

वो सवेरा सा कर गया है मुझे

ग़म की बारिश से बन गई दरिया

इक समुंदर बुला रहा है मुझे

सुब्ह की सर्द सी फ़ज़ा थी मैं

ग़म का सूरज तपा रहा है मुझे

मेरे अंदर भँवर भी है कोई

तुझ से मिल कर पता चला है मुझे

मैं रिदा हूँ जो बेवफ़ाई की

क्यूँ मुसलसल तू ओढ़ता है मुझे

ख़ूबसूरत से गुल का पैकर हूँ

अपने अंजाम का पता है मुझे

एक ऐसी ग़ज़ल हूँ मैं 'सीमा'

हर कोई गुनगुना रहा है मुझे

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी