भरथरी गायक

सिद्धेश्वर सिंहSiddheshwar Singh

1 min read · 12.5K reads

वे भरथरी गायक थे
पता नही कहाँ चले गए सारंगी बजाते-बजाते

वे अक्सर अवतरित होते थे गाँव की कच्ची गैलपर
और ठूँठी टहनियों पर खिल जाते थे गेरुआ फूल
मनसायन हो जाते थे घर-दुआर

उनके आने से और हरियर हो जाती थीं फ़सलें
कुएँ के जल में भर जाती थी और मिठास
दिन की तो बात ही क्या
रात में ज़्यादा उजले दिखाई देते थे चाँद-तारे

वे सुनाते थे वैराग्य की कथाएँ
किन्हीं बीते युगों के राजा रानियों और जोगियों की
माया-मोह से बँधे गृहस्थों में
जगा जाते थे जीवन का सुरीला राग

वे जादूगर थे सचमुच के
अपनी गुदड़ी में बाँधकर ले जाते थे सबके दुःख
और उनके आने से
थोड़ा पास सरक आता दिखता था सुख

वे भरथरी गायक थे
वे शायद इसीलिए नहीं आते अब
कि दिनोंदिन भारी होती जा रही है दुखों की खेप
और मन को उदास कर जाती है सारंगी की आवाज़।

सिद्धेश्वर सिंह
About the poet

सिद्धेश्वर सिंह Siddheshwar Singh

जन्म- ११ नवंबर १९६३ को ग्राम मिर्चा, जिला: गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में जन्म। शिक्षा- एम.ए. हिंदी और हिंदी कथा साहित्य के आंदोलन विषय पर पी-एच.डी.। प्रकाशित कृतियाँ- विभिन्न पत्रिकाओं में कवितायें , कहानियाँ, समीक्षा , अनुवाद व आलेख प्रकाशित। विदेशी कविताओं के अ…

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य