जागते दिन की गली में रात आँखें मल रही है

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

जागते दिन की गली में रात आँखें मल रही है

वक़्त गुज़रा जा रहा है धूप छत से टल रही है

इक लिबास-ए-फ़ाख़िरा है सुर्ख़ ग़र्क़ाबी महल है

कुछ पुरानी हो गई है पर कहानी चल रही है

इक सितारा साज़ आँखों के किनारे बस रहा है

इक मोहब्बत नाम की लड़की बदन में पल रही है

पास था खोया नहीं है जो न था अब भी नहीं है

उम्र भर फिर क्यूँ तबीअत मुज़्तरिब बे-कल रही है

आना जाना साँस का क्या वस्ल से मशरूत है

तू चले तो थम रही है तू रुके तो चल रही है

ज़र्द-रू वहशत-ज़दा भटकी हुई वीरान सी

ज़िंदगी इक शाम है और शाम बन में ढल रही है

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like