जुदा हों यार से हम और न हो रक़ीब जुदा

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

जुदा हों यार से हम और न हो रक़ीब जुदा

है अपना अपना मुक़द्दर जुदा नसीब जुदा

तिरी गली से निकलते ही अपना दम निकला

रहे है क्यूँ कि गुलिस्ताँ से अंदलीब जुदा

दिखा दे जल्वा जो मस्जिद में वो बुत-ए-काफ़िर

तो चीख़ उट्ठे मोअज़्ज़िन जुदा ख़तीब जुदा

जुदा न दर्द-ए-जुदाई हो गर मिरे आज़ा

हुरूफ़-ए-दर्द की सूरत हूँ ऐ तबीब जुदा

है और इल्म ओ अदब मकतब-ए-मोहब्बत में

कि है वहाँ का मोअल्लिम जुदा अदीब जुदा

हुजूम-ए-अश्क के हमराह क्यूँ न हो नाला

कि फ़ौज से नहीं होता कभी नक़ीब जुदा

फ़िराक़-ए-ख़ुल्द से गंदुम है सीना-चाक अब तक

इलाही हो न वतन से कोई ग़रीब जुदा

किया हबीब को मुझ से जुदा फ़लक ने मगर

न कर सका मिरे दिल से ग़म-ए-हबीब जुदा

करें जुदाई का किस किस की रंज हम ऐ 'ज़ौक़'

कि होने वाले हैं हम सब से अन-क़रीब जुदा

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम