बाग़-ए-आलम में जहाँ नख़्ल-ए-हिना लगता है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

बाग़-ए-आलम में जहाँ नख़्ल-ए-हिना लगता है

दिल-ए-पुर-ख़ूँ का वहाँ हाथ पता लगता है

क्या तड़पना दिल-ए-बिस्मिल का भला लगता है

कि जब उछले है तिरे सीने से जा लगता है

दिल कहाँ सैर तमाशे पे मिरा लगता है

जी के लग जाने से जीना भी बुरा लगता है

जो हवादिस से ज़माने के गिरा फिर न उठा

नख़्ल आँधी का कहीं उखड़ा हुआ लगता है

दिल लगाने का मज़ा है कि गज़क में उस के

सब कबाबों से नमक दिल पे सिवा लगता है

न शब-ए-हिज्र में लगती है ज़बाँ तालू से

और न पहलू मिरा बिस्तर से ज़रा लगता है

हाए मोहताज हुआ मरहम-ए-ज़ंगार का तू

ज़ख़्म-ए-दिल ज़हर मुझे हँसना तिरा लगता है

आब-ए-ख़ंजर जो है ज़हराब वफ़ादारी को

पानी शायद कि सर-ए-मुल्क फ़ना लगता है

क़द-ए-मजनूँ कोई पहले से छड़ी बेद की है

जब ज़रा झुकता है क़द पाँव से जा लगता है

ज़र्द ज़ाहिद है तो क्या खोट अभी है दिल में

'ज़ौक़' उस ज़र को कसौटी पर कसा लगता है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाहे पूर्वजो!संतति बन वापस आओ। धरती का कुछ हिस्सा बचा होगा, वहाँ मिल-बैठ कर रोओ। जीने-मरने के बीच अगली पीढ़ियाँ तैयार करो। उनके रुदन के लिए धरती का ज़रा और छोटा हिस्सा बच्चा रखो। पानी गाढ़ा या पतला बहने दो।हमारे ज़ेहन बंजर हो चले हैं, तुम्हारे आने तक हरियाली लफ़्ज़ पूजा जाएगा। हवा के थपेड़े वीभत्स होंगे। फिर भी तुम प्यार करो। हमें जन्मो कि हम अपना पाप फिर से जिएँ। तुम्हारे साथ करोड़ों साल पहले ख़त्म हो गए भीमकाय जीव-जंतु होंगे। उनका विकास हो चुका होगा और उनके चेहरों पर धातु के एंटीना और लेज़र गन होंगी। तुम उनसे हमें बचाओ। जब वे प्रेम में रोएँ, दूर से हमें दिखाओ। हमें रेंगना सिखाओ कि हम उनकी आँखों से ओझल रहें।— लाल्टूसपने में होना भी होना है होने जैसाएक मुसलसल यात्रा के बीच मिली बापरवाह नींद में भी सपने आते हैंसारी वजूहात हैं अवसाद में डूब जाने की— अशोक कुमार पांडेय