बज़्म में ज़िक्र मिरा लब पे वो लाए तो सही

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

बज़्म में ज़िक्र मिरा लब पे वो लाए तो सही

वहीं मालूम करूँ होंट हिलाए तो सही

संग पर संग हर इक कूचे में खाए तो सही

पर बला से तिरे दीवाने खाए तो सही

गो जनाज़े पे नहीं क़ब्र पे आए वो मिरी

शिकवा क्या कीजे ग़नीमत है कि आए तो सही

क्यूँकि दीवार पे चढ़ जाऊँ कोई कहता है

पाँव काटूँगा अँगूठा वो जमाए तो सही

पारा-ए-मुसहफ़-ए-दिल थे तिरे कूचे में पड़े

आते पाँव के तले शुक्र कि पाए तो सही

साफ़ बे-पर्दा नहीं होता वो ग़ुर्फ़ा में न हो

रौज़न-ए-दर से कभी आँख लड़ाए तो सही

गह बढ़ाता है गहे मह को घटाता है फ़लक

पर शब-ए-हिज्र को हम देखें घटाए तो सही

करूँ इक नाले से मैं हश्र में बरपा सौ हश्र

शोर-ए-महशर मुझे सोते से जगाए तो सही

गिर पड़े थे कई उस कूचे में दिल के टुकड़े

आते पाँव के तले शुक्र कि पाए तो सही

थे तुम्हीं निकले जो उस दाम-ए-बला से ऐ 'ज़ौक़'

वर्ना थे पेच में उस ज़ुल्फ़ के आए तो सही

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाहे पूर्वजो!संतति बन वापस आओ। धरती का कुछ हिस्सा बचा होगा, वहाँ मिल-बैठ कर रोओ। जीने-मरने के बीच अगली पीढ़ियाँ तैयार करो। उनके रुदन के लिए धरती का ज़रा और छोटा हिस्सा बच्चा रखो। पानी गाढ़ा या पतला बहने दो।हमारे ज़ेहन बंजर हो चले हैं, तुम्हारे आने तक हरियाली लफ़्ज़ पूजा जाएगा। हवा के थपेड़े वीभत्स होंगे। फिर भी तुम प्यार करो। हमें जन्मो कि हम अपना पाप फिर से जिएँ। तुम्हारे साथ करोड़ों साल पहले ख़त्म हो गए भीमकाय जीव-जंतु होंगे। उनका विकास हो चुका होगा और उनके चेहरों पर धातु के एंटीना और लेज़र गन होंगी। तुम उनसे हमें बचाओ। जब वे प्रेम में रोएँ, दूर से हमें दिखाओ। हमें रेंगना सिखाओ कि हम उनकी आँखों से ओझल रहें।— लाल्टूसपने में होना भी होना है होने जैसाएक मुसलसल यात्रा के बीच मिली बापरवाह नींद में भी सपने आते हैंसारी वजूहात हैं अवसाद में डूब जाने की— अशोक कुमार पांडेय