ख़ुद से लिपट के रो लें बहुत मुस्कुरा लिए

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद से लिपट के रो लें बहुत मुस्कुरा लिए

ख़ुशियों से आज दर्द के पहलू निकालिए

उस ने तिरी निगाह से क्या राज़ पा लिए

ख़ुद अपने दिल में उस ने ठिकाने बना लिए

दामन में तो गिरे थे कई फूल भी मगर

पलकों से चुन के हम ने तिरे ग़म उठा लिए

अब तुम न कह सकोगे कि हम सुर्ख़-रू नहीं

अपने लहू में आज तो हम भी नहा लिए

मेहर-ओ-वफ़ा ख़ुलूस-ए-तमन्ना मिलन की आस

कुछ कम नहीं कि हम ने ये मोती बचा लिए

दावा था जिन को अपनी मसीहाई पर बहुत

ऐ 'शम्अ' उन के हम ने करम आज़मा लिए

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like