वो जो मिलता था कभी मुझ से बहारों की तरह

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

वो जो मिलता था कभी मुझ से बहारों की तरह

आज चुभता है निगाहों में वो ख़ारों की तरह

वो भी क्या शख़्स है जो क़स्र-ए-तसव्वुर में मुझे

रोज़ आरास्ता करता है मज़ारों की तरह

डूबने ही नहीं देता कभी कश्ती मेरी

अब भी वो सामने रहता है किनारों की तरह

लाख महताब मिरी ज़ीस्त में आए लेकिन

दरमियाँ तुझ को भी देखा है सितारों की तरह

उस की आँखों ने 'अजब सेहर किया है हम पर

रात-भर फिरते रहे बादा-गुसारों की तरह

आप की आँखों से कुछ और पता चलता है

आप देखा न करें हम को नज़ारों की तरह

किस को मा'लूम छुपाए है वो ख़ंजर कितने

वो जो ज़ाहिर में मिला करता है यारों की तरह

उस के चेहरे पे तो नर्मी है हलावत है बहुत

'शम्अ'' लहजा है मगर उस का शरारों की तरह

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानामेरी पुकार नहीं सुनी?दूऊऊर चरागाहों पर बहार उतर आई हैतुमने क्या मेरी पुकार नहीं सुनी?— हब्बा ख़ातूनअभी भीउस झाड़ी के पास अभी भीहम पर हँसते फूल सदाबहार के,— बसंत बापट