ख़्वाबों की हक़ीक़त भी बता क्यूँ नहीं देते

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

ख़्वाबों की हक़ीक़त भी बता क्यूँ नहीं देते

वो रेत का घर है तो गिरा क्यूँ नहीं देते

अब अर्ज़-ओ-समा में तो ठिकाना नहीं मेरा

तुम गर्द के मानिंद उड़ा क्यूँ नहीं देते

आलम में लिए फिरते हो तुम अपनी तजल्ली

हम जैसे चराग़ों को ज़िया क्यूँ नहीं देते

ईजाद किया करते हो तुम ग़म के खिलौने

तुम दिल भी कोई और नया क्यूँ नहीं देते

तुम ढूँडते फिरते हो मसीहाई का मरहम

ज़ख़्मों को सलीक़े से सजा क्यूँ नहीं देते

रोने का सबब पूछ न ले मुझ से ज़माना

आँसू मिरी आँखों के छुपा क्यूँ नहीं देते

ये 'शम्अ'' खटकती है अगर ख़ार की सूरत

नज़रों से इसे अपनी गिरा क्यूँ नहीं देते

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like