जब उन का ज़िक्र हमारी ज़बाँ पे आता है
तो जैसे दिल में कोई इक दिया जलाता है
वो जिन का इल्म की दुनिया में बोल बाला है
जहान-ए-इल्म में फैला हुआ उजाला है
बताएँ क्या तुम्हें ज़ाकिर हुसैन कैसे थे
वो फूल बन के हमारे चमन में रहते थे
चमन उदास है वो ज़ीनत-ए-चमन है कहाँ
इस अंजुमन में वो अब सद्र-ए-अंजुमन है कहाँ
सुनाई देती नहीं अब वो पुर-असर-तक़रीर
नज़र से अब हुई ओझल वो अज़्म की तस्वीर
हमेशा रहता था इंसानियत का पास उन्हें
न मुश्किलात में होता कभी हिरास उन्हें
मोअल्लिमों को वो देते थे दरस मेहर-ओ-वफ़ा
वो चाहते थे मदरसों में ख़ुश-गवार फ़ज़ा
वो चाहते थे फलें फूलें नौनिहाल-ए-चमन
नए शगूफ़ों से हो पुर-बहार अब गुलशन








