कहीं गुलाब की कलियों में मुस्कुराते हैं
कहीं हुजूम में बच्चों के पाए जाते हैं
नज़र से छुप के भी वो दिल के पास रहते हैं
मैं तुम से दूर नहीं हूँ वो हम से कहते हैं
वो चाचा नेहरू जो बच्चों से प्यार करते थे
नए ज़माने का जो इंतिज़ार करते थे
नया ज़माना जो दुनिया को रौशनी बख़्शे
हर आदमी को नई एक ज़िंदगी बख़्शे
वो जिस में अम्न-ओ-मुहब्बत का बोल बाला हो
चराग़-ए-इल्म से हर सम्त इक उजाला हो
अमीर जिस में न चूसें लहू ग़रीबों का
नसीब जिस में चमक जाए बद-नसीबों का
हम उन के ख़्वाब हक़ीक़त बना के छोड़ेंगे
कि चाचा नेहरू से रिश्ता कभी न तोड़ेंगे








