नया तराना - नज़्म

सय्यदा फ़रहतसय्यदा फ़रहत1 Apr 1938 – 11 Feb 2003

2 min read · 12.4K reads

ये अपना वतन है अपना वतन है अपने वतन से प्यार हमें

इस देस के हर ज़र्रे में नज़र आता है नया संसार हमें

इस देस का पानी चाँदी है इस देस की मिट्टी सोना है

भरपूर हसीं नज़्ज़ारों से इस देस का कोना कोना है

ये अपना वतन है अपना वतन है अपने वतन से प्यार हमें

इस देस के हर ज़र्रे में नज़र आता है नया संसार हमें

इस देस में जमुना बहती है इस देस में गंगा लहराती

बरसात में इस की मस्त पवन क्या गीत सुहाने है गाती

ये अपना वतन है अपना वतन है अपने वतन से प्यार हमें

इस देस के हर ज़र्रे में नज़र आता है नया संसार हमें

ये देस अजंता एलोरा का ये ताज-महल का गहवारा

ये सुब्ह-ए-बनारस शाम-ए-अवध कश्मीर का दिलकश नज़्ज़ारा

ये अपना वतन है अपना वतन है अपने वतन से प्यार हमें

इस देस के हर ज़र्रे में नज़र आता है नया संसार हमें

वो कोह हिमाला इस में है आकाश से बातें करता है

वो इस की शान बढ़ाता है वो इस की हिफ़ाज़त करता है

ये अपना वतन है अपना वतन है अपने वतन से प्यार हमें

इस देस के हर ज़र्रे में नज़र आता है नया संसार हमें

इस देस की इज़्ज़त क्यूँ न करें ये देस है गाँधी बापू का

इस देस से क्यूँ न प्यार हमें ये देस है चाचा नेहरू का

ये अपना वतन है अपना वतन है अपने वतन से प्यार हमें

इस देस के हर ज़र्रे में नज़र आता है नया संसार हमें

आज़ाद इसी के सेवक थे ज़ाकिर थे इसी के रखवाले

एक प्रेम नगर है देस है अपना मिलते हैं इसी में दिल वाले

ये अपना वतन है अपना वतन है अपने वतन से प्यार हमें

इस देस के हर ज़र्रे में नज़र आता है नया संसार हमें

ये देस उसे अपनाएगा जो दिल से इस को चाहेगा

इस देस के जो काम आएगा वो मर के अमर हो जाएगा

ये अपना वतन है अपना वतन है अपने वतन से प्यार हमें

इस देस के हर ज़र्रे में नज़र आता है नया संसार हमें

सय्यदा फ़रहत
About the poet

सय्यदा फ़रहत

मूल नाम : करामत फ़ातिमा जन्म : 01 Apr 1938 | भोपाल, मध्य प्रदेश निधन : 11 Feb 2003

View profile & all 46 Poems / Stories

More from सय्यदा फ़रहत

  1. न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिए

    न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिएदौर-ए-मौजूदा में कुछ दिल की तबाही लिखिए

    12.4K reads
  2. ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानें

    ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानेंये इश्क़ के मा'नी क्या समझें ये हुस्न की क़ीमत क्या जानें

    12.4K reads
  3. वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में है

    वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में हैवो एक दर्द है जो क़ल्ब-ए-ना-सुबूर में है

    12.4K reads
  4. शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुई

    शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुईभीड़ में मेरी आवाज़-ए-पा गुम हुई

    12.4K reads
  5. न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरह

    न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरहरवाँ-दवाँ हैं फ़ज़ाओं में हम हवा की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like