सूनी है रहगुज़ार-ए-ग़ज़ल कह रही हूँ मैं
बोले है चौकीदार ग़ज़ल कह रही हूँ मैं
फ़ुर्सत नहीं जो दिन को मैं फ़िक्र-ए-सुख़न करूँ
रातों को मारा मार ग़ज़ल कह रही हूँ मैं
आई जो नींद ख़्वाब में बज़्म-ए-सुख़न सजी
अब हो के होशियार ग़ज़ल कह रही हूँ मैं
है मच्छरों ने काट के बेहाल कर दिया
अब हो के शर्मसार ग़ज़ल कह रही हूँ मैं
क्यूँ भौंकते हैं ज़ोर से कुत्ते पड़ोस के
इन पर ख़ुदा की मार ग़ज़ल कह रही हूँ मैं
फिर नोन तेल लकड़ी का आने लगा ख़याल
अब हो के होशियार ग़ज़ल कह रही हूँ मैं
ख़ातून-ए-ख़ाना-दार भी हूँ शाएरा भी हूँ
हैं काम बे-शुमार ग़ज़ल कह रही हूँ मैं








