जश्न-ए-आज़ादि-ए-हिन्द है ये - नज़्म

सय्यदा फ़रहतसय्यदा फ़रहत1 Apr 1938 – 11 Feb 2003

1 min read · 12.4K reads

जश्न-ए-आज़ादि-ए-हिन्द है ये

धज तिरंगे की देखो निराली

हम ने ऊँचा किया जब ये परचम

आसमाँ ने भी गर्दन झुका ली

देश भगतों को श्रद्धांजलि हो

देश भारत की इज़्ज़त बचा ली

आज़ादी-ए-वतन के लिए काम कर गए

हर चाल सामराज की नाकाम कर गए

तारीख़-ए-हिंद में वो बड़ा काम कर गए

जो मुसीबत उन्हें पेश आई

ख़ुश-दिली से गले वो लगा ली

देश भगतों को श्रद्धांजलि हो

देश भारत की इज़्ज़त बचा ली

उमडा हुआ ग़ुलामी का बादल हटा दिया

सूरज वो बन के चमके अंधेरा हटा दिया

किरनों से अपनी सारा वतन जगमगा दिया

हर तरफ़ आसमान-ए-वतन पर

छा रही थी घटा काली काली

देश भगतों को श्रद्धांजलि हो

देश भारत की इज़्ज़त बचा ली

वो मौज-ए-तेज़ देखिए मंजधार देखिए

आपस में एकता का चमत्कार देखिए

मिल-जुल के बेड़ा कर दिया ये पार देखिए

मिल के हिन्दू मुसलमान सब ने

बीच तूफ़ाँ से कश्ती निकाली

देश भगतों को श्रद्धांजलि हो

देश भारत की इज़्ज़त बचा ली

मौलाना इन में कोई था कोई महात्मा

सब ने किया है मिल के ग़ुलामी का ख़ात्मा

सब को दुआएँ देती है भारत की आत्मा

वो ग़ुलामी की जो हथकड़ी थी

सब के हाथों ने वो तोड़ डाली

देश भगतों को श्रद्धांजलि हो

देश भारत की इज़्ज़त बचा ली

सय्यदा फ़रहत
About the poet

सय्यदा फ़रहत

मूल नाम : करामत फ़ातिमा जन्म : 01 Apr 1938 | भोपाल, मध्य प्रदेश निधन : 11 Feb 2003

View profile & all 46 Poems / Stories

More from सय्यदा फ़रहत

  1. न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिए

    न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिएदौर-ए-मौजूदा में कुछ दिल की तबाही लिखिए

    12.4K reads
  2. ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानें

    ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानेंये इश्क़ के मा'नी क्या समझें ये हुस्न की क़ीमत क्या जानें

    12.4K reads
  3. वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में है

    वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में हैवो एक दर्द है जो क़ल्ब-ए-ना-सुबूर में है

    12.4K reads
  4. शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुई

    शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुईभीड़ में मेरी आवाज़-ए-पा गुम हुई

    12.4K reads
  5. न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरह

    न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरहरवाँ-दवाँ हैं फ़ज़ाओं में हम हवा की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like