सच्ची बात हमेशा कहना
सच्चाई के रस्ते चलना
बापू ने समझाया है
बापू ने समझाया है
एक ख़ुदा ने सब को बनाया
उस का सब के सर पर साया
बापू ने समझाया है
बापू ने समझाया है
भारत माँ है माता सब की
धरती माँ अन-दाता सब की
बापू ने समझाया है
बापू ने समझाया है
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई
आपस में हैं भाई भाई
बापू ने समझाया है
बापू ने समझाया है








