बच्चों की मुस्कान - नज़्म

सय्यदा फ़रहतसय्यदा फ़रहत1 Apr 1938 – 11 Feb 2003

1 min read · 12.4K reads

कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान

हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान

कल ये महकते फूल बनेंगे आज हैं नन्ही कलियाँ

साया उन पर किए हुए हैं आशाओं की परियाँ

ज़हरीले काँटों से न उलझें ये नन्ही सी जान

कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान

हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान

नन्ही मुन्नी कोमल कलियाँ कहीं न मुरझा जाएँ

ख़ुश्बू महके क्यारी क्यारी महकें और महकाएँ

गुलशन के सब रखवालों पर फ़र्ज़ है उन का ध्यान

कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान

हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान

जीवन में उजयाला इन से ये धरती के तारे

गोरे हैं या काले हैं ये बच्चे प्यारे प्यारे

माओं की ममता से पूछो सब हैं एक समान

कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान

हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान

बस्ती बस्ती नगर नगर ये अमृत जल बरसाओ

जीवन जोत जलाओ हर सू इल्म का दीप जलाओ

जब हों बड़े ये आज के बच्चे निकलें सब विद्वान

कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान

हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान

सेहत की सुंदरता पाएँ सब को रंग-ओ-रूप मिले

ताज़ा हवा भरपूर ग़िज़ा हो इन को सुनहरी धूप मिले

फूले फले परवान चढ़े ये भारत की संतान

कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान

हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान

अम्न की ठंडी छाँव में खेलें इन को सब का प्यार मिले

दुख न इन्हें पहुँचाए कोई इन को सुखी संसार मिले

देस की सारी माएँ दिल में रखती हैं अरमान

कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान

हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान

सय्यदा फ़रहत
About the poet

सय्यदा फ़रहत

मूल नाम : करामत फ़ातिमा जन्म : 01 Apr 1938 | भोपाल, मध्य प्रदेश निधन : 11 Feb 2003

View profile & all 46 Poems / Stories

More from सय्यदा फ़रहत

  1. न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिए

    न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिएदौर-ए-मौजूदा में कुछ दिल की तबाही लिखिए

    12.4K reads
  2. ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानें

    ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानेंये इश्क़ के मा'नी क्या समझें ये हुस्न की क़ीमत क्या जानें

    12.4K reads
  3. वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में है

    वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में हैवो एक दर्द है जो क़ल्ब-ए-ना-सुबूर में है

    12.4K reads
  4. शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुई

    शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुईभीड़ में मेरी आवाज़-ए-पा गुम हुई

    12.4K reads
  5. न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरह

    न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरहरवाँ-दवाँ हैं फ़ज़ाओं में हम हवा की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी