नया साल आया नया साल आया
उमीदों का दिल में दिया जगमगाया
नए साल का हम को पैग़ाम क्या है
नए साल में अब नया काम क्या है
पुराना तरीक़ा बदलना है हम को
तरक़्क़ी की राहों पे चलना है हम को
अंधेरे के दामन को हम चाक कर दें
वतन की फ़ज़ाओं को नूर-ए-सहर दें
सुनें दर्द-मंदों की फ़रियाद क्या है
ग़रीबों पे दर-अस्ल उफ़्ताद क्या है
उठें और दुखियों का दुख दूर कर दें
मसर्रत से हर दिल को मा'मूर कर दें
नई रौशनी से फ़ज़ा जगमगाएँ
नए साज़ पर अब नए गीत गाएँ








