आशिक़ के लिए हिज्र का आज़ार कहाँ तक

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीरसययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर

1 min read · 12.4K reads

आशिक़ के लिए हिज्र का आज़ार कहाँ तक

दुख सहता रहे आप का बीमार कहाँ तक

आख़िर ये सितम चर्ख़-ए-जफ़ाकार कहाँ तक

झेले मरज़-ए-हिज्र दिल-ए-ज़ार कहाँ तक

हो जाए लब-ए-बाम से अब जल्वा-नुमाई

बैठा रहूँ आख़िर पस-ए-दीवार कहाँ तक

देखूँ जो कभी आओ सू-ए-गोर-ए-ग़रीबाँ

जी उठते हैं मुर्दे दम-ए-रफ़्तार कहाँ तक

आता नहीं अब कोई अयादत को भी ऐ दिल

बहलाते भला बैठ के ग़म-ख़्वार कहाँ तक

सज्दे ही की ख़ू डालूँ कि मक़्बूल हो ख़िदमत

बैठा रहूँ दर पर तिरे बेकार कहाँ तक

करना न 'हक़ीर' आबला-पाई की शिकायत

देखो तो रह-ए-इश्क़ है दुश्वार कहाँ तक

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर
About the poet

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी