तड़पा किया जो ये दिल-ए-मुज़्तर तमाम रात
काटी है मैं ने क्या कहूँ क्यूँकर तमाम रात
अपने मकाँ पे जब मह-ए-पैकर नहीं मिला
फिरता रहा रक़ीबों के घर घर तमाम रात
लड़ कर जो मुझ से वो सितम-आरा चला गया
काटी है मैं ने तारे ही गिन कर तमाम रात
पिछले पहर से आँख खुली बे-क़रार हूँ
आया जो ख़्वाब में मह-ए-अनवर तमाम रात
अपने मकाँ से उस ने निकाला जो रात को
ले कर फिरा मैं काँधे पे बिस्तर तमाम रात
इस दर्द-ए-दिल से मैं जो कराहा किया दिला
बेचैन मेरे साथ बना घर तमाम रात
फ़ुर्क़त में मेरी ज़िंदगी दुश्वार हो गई
मैं करवटें बदलता हूँ दिन भर तमाम रात
क्यूँकर न नाज़ अपने मुक़द्दर पे हो हक़ीर
देखा जो ख़्वाब-ए-साक़ी-ए-कौसर तमाम रात








