दिल को यूँ ले जाने वाला कौन था

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

दिल को यूँ ले जाने वाला कौन था

थे तुम्हीं और आने वाला कौन था

हज़रत-ए-नासेह भी मय पीने लगे

अब मुझे समझाने वाला कौन था

साथ अपने दिल भी मेरा ले गया

देखना ये जाने वाला कौन था

जिस को चाहा तू ने उस को मिल गया

वर्ना तुझ को पाने वाला कौन था

बोले क़ासिद से 'शरफ़' के नाम पर

वो हमें बुलवाने वाला कौन था

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like