क्या बताएँ तुम्हें कहाँ दिल है

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

क्या बताएँ तुम्हें कहाँ दिल है

रोंगटा रोंगटा यहाँ दिल है

ले चुके दिल तो हँस के फ़रमाया

कहिए अब आज-कल कहाँ दिल है

एक ग़ुंचा है देखने में मगर

ग़ौर कीजिए तो गुल्सिताँ दिल है

है वो नावक-फ़गन शरफ़ जिस के

नावक-ए-आह की कमाँ दिल है

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like