जहाँ तक रंज-ए-दुनिया है दिए जाओ

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

जहाँ तक रंज-ए-दुनिया है दिए जाओ

हमारे दिल के तुम टुकड़े किए जाओ

फ़क़त इक दिल के पीछे हम बिगाड़ें

ख़फ़ा क्यूँ हो रहे हो लो लिए जाओ

लगा दो हाथ इक चलते ही चलते

ज़रा सा काम है मेरा किए जाओ

न उट्ठो ग़ैर की ख़ातिर यहाँ से

वो ख़ुद आ जाएगा तुम किस लिए जाओ

'शरफ़' भर भर के देते हैं वो ख़ुद जाम

पिए जाओ पिए जाओ पिए जाओ

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like