देख लो इक नज़र में कुछ भी नहीं

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

देख लो इक नज़र में कुछ भी नहीं

सच कहा है बशर में कुछ भी नहीं

शैख़ कुछ अपने-आप को समझें

मय-कशों की नज़र में कुछ भी नहीं

कुछ न होने पे हो तुम्हीं सब कुछ

तुम नहीं हो तो घर में कुछ भी नहीं

क्या समझता है आप को ऐ दिल

तू किसी की नज़र में कुछ भी नहीं

ऐ 'शरफ़' सच है मिस्रा-ए-'मिसबाह'

हम तो अपनी नज़र में कुछ भी नहीं

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like