तुम्हें शब-ए-व'अदा दर्द-ए-सर था ये सब हैं बे-ए'तिबार बातें

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ीसरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

1 min read · 12.4K reads

तुम्हें शब-ए-व'अदा दर्द-ए-सर था ये सब हैं बे-ए'तिबार बातें

यक़ीं न आएगा हम को हरगिज़ बनाओ गो तुम हज़ार बातें

नहीं जो मंज़ूर तुम को मिलना तो क्यूँ नहीं साफ़ साफ़ कहते

समझ में आती नहीं हमारे करो न तुम पेचदार बातें

उठी है काली घटा फ़लक पर है साक़ी-ए-माह-वश बग़ल में

बहक बहक कर हैं क्या मज़े से बना रहे बादा-ख़्वार बातें

हुईं हैं जिस दिन से चार आँखें तुम्हारी ऐ यार 'मशरिक़ी' से

यही तमन्ना है बैठ कर तुम सुनो हमारी दो-चार बातें

है आई मुश्किल से वस्ल की शब कि जिस की मुद्दत से थी तमन्ना

जो मैं ने शिकवे किए थे उस की करो न तुम बार बार बातें

ये क्या महल है कि आज करते हो शैख़ जी ज़िक्र-ए-ज़ोहद-ओ-तक़्वा

यही है वाजिब कि हों गुल-ओ-मुल की वक़्त-ए-फ़स्ल-ए-बहार बातें

जो आज आए हो मेरे घर पर तो है ये ज़िक्र-ए-रक़ीब कैसा

न कीजिए 'मशरिक़ी' से साहब कि हैं ये सब नागवार बातें

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी
About the poet

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम