देखा किसी का हम ने न ऐसा सुना दिमाग़

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ीसरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

1 min read · 12.4K reads

देखा किसी का हम ने न ऐसा सुना दिमाग़

इन संग-दिल बुतों का है अल्लाह क्या दिमाग़

करता नहीं तमीज़ शरीफ़-ओ-रज़ील में

इस चर्ख़-ए-पीर का है मगर फिर गया दिमाग़

देखे बहुत हैं हम ने हसीनान-ए-पुर-ग़ुरूर

लेकिन 'अजब तरह का है कुछ आप का दिमाग़

कल जितना हम ने उस को मना के बनाया था

उतना ही आज और है बिगड़ा हुआ दिमाग़

जब होंगे पेश दावर-ए-महशर के सामने

हम देख लेंगे आप का रोज़-ए-जज़ा दिमाग़

आया नहीं समझ में ये उल्टा मु'आमला

बन बन के क्यूँ बिगड़ता है ये आप का दिमाग़

गुल की बहार गुलसिताँ में चंद रोज़ है

अच्छा नहीं है इस क़दर ऐ मह-लक़ा दिमाग़

ऐ 'मशरिक़ी' कभी था दिमाग़ अपना अर्श पर

है आज-कल तो ख़ाक में अपना मिला दिमाग़

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी
About the poet

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like