ऐ मसीहा मिरे कैसी ये मसीहाई है

सारा ख़ानसारा ख़ान

1 min read · 12.4K reads

ऐ मसीहा मिरे कैसी ये मसीहाई है

इतनी क़ुर्बत में भी इक हिज्र है तन्हाई है

मुझ को आबाद करो मुझ में कोई रंग भरो

दिल-ए-मुज़्तर भी बहारों का तमन्नाई है

उस ने जाते हुए देखा न पलट कर तुझ को

तू है दीवानी कि जीवन ही लुटा आई है

सर-ए-फ़िहरिस्त हूँ अग़्यार की फ़िहरिस्त में मैं

और कहने को मिरी तुझ से शनासाई है

गरचे मीरास है वलियों की मगर क्या कहिए

यार ख़ामोश रहो इश्क़ में रुस्वाई है

सारा ख़ान
About the poet

सारा ख़ान

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like