चैन फ़ुर्क़त में कभी शाम-ओ-सहर ने न दिया

साक़िब अज़ीमाबादीसाक़िब अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

चैन फ़ुर्क़त में कभी शाम-ओ-सहर ने न दिया

दर्द-ए-दिल ने तो कभी दर्द-ए-जिगर ने न दिया

जब भी आया है तिरी ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ का ख़याल

मेरी सुलझी हुई फ़िक्रों को सँवरने न दिया

थे परेशाँ तो बहुत उम्र-ए-रवाँ के औराक़

हम ने शीराज़ा-ए-उल्फ़त को बिखरने न दिया

इम्तिहाँ ज़र्फ़ का रिंदों के रहा पेश-ए-नज़र

आज साक़ी ने किसी जाम को भरने न दिया

शाम-ए-फ़ुर्क़त की हवाएँ तो बला बन के रहीं

मुज़्दा-ए-वस्ल कभी बाद-ए-सहर ने न दिया

आ गया सब्र-ओ-तवक्कुल न रही हिर्स-ओ-हवस

बे-ज़री ने वो दिया मुझ को जो ज़र ने न दिया

चलते रहते हैं यूँही राह-ए-वफ़ा में 'साक़िब'

अब भी मंज़िल का पता राह-गुज़र ने न दिया

साक़िब अज़ीमाबादी
About the poet

साक़िब अज़ीमाबादी

उपनाम : 'साक़िब' मूल नाम : सय्यद हसन रज़ा जन्म : अज़ीमाबाद, बिहार निधन : 19 Jan 1974 | अज़ीमाबाद, बिहार

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like