आबाद उसी से है वीराना मोहब्बत का

साक़िब अज़ीमाबादीसाक़िब अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

आबाद उसी से है वीराना मोहब्बत का

हुशयारों से बढ़ कर है दीवाना मोहब्बत का

वो रस भरी आँखें हैं मय-ख़ाना मोहब्बत का

चलता है निगाहों से पैमाना मोहब्बत का

अल्लाह ने बख़्शी है क्या नश्व-ओ-नुमा उस को

सौ ख़िर्मन-ए-हस्ती है इक दाना मोहब्बत का

तुम जौर-ओ-जफ़ा कर लो हम मेहर-ओ-वफ़ा कर लें

पूरा भी तो हो जाए अफ़्साना मोहब्बत का

साक़ी जो न दे बादा शिकवा नहीं कर सकते

हो ज़र्फ़ तो मिलता है पैमाना मोहब्बत का

जिबरील के शह-पर भी परवाज़ से रह जाएँ

है अर्श से भी ऊँचा काशाना मोहब्बत का

उस बज़्म की मस्ती क्यों बढ़ कर न रहे 'साक़िब'

मख़मूर ने रक्खा है पैमाना मोहब्बत का

साक़िब अज़ीमाबादी
About the poet

साक़िब अज़ीमाबादी

उपनाम : 'साक़िब' मूल नाम : सय्यद हसन रज़ा जन्म : अज़ीमाबाद, बिहार निधन : 19 Jan 1974 | अज़ीमाबाद, बिहार

View profile & all 13 Poems / Stories

More from साक़िब अज़ीमाबादी

  1. क्या क़हर है ज़ालिम शब-ए-फ़ुर्क़त नहीं जाती

    क्या क़हर है ज़ालिम शब-ए-फ़ुर्क़त नहीं जातीआती है तो आकर ये क़यामत नहीं जाती

    12.4K reads
  2. होती है मुझ पे उन की इनायत कभी कभी

    होती है मुझ पे उन की इनायत कभी कभीतासीर जब दिखाती है उल्फ़त कभी कभी

    12.4K reads
  3. हम भी यक़ीन-ए-वा'दा-ए-फ़र्दा न कर सके

    हम भी यक़ीन-ए-वा'दा-ए-फ़र्दा न कर सकेदो दिन की ज़िंदगी का भरोसा न कर सके

    12.4K reads
  4. लाखों हसीं मिले हैं तरहदार की तरह

    लाखों हसीं मिले हैं तरहदार की तरहलेकिन मिला न कोई मिरे यार की तरह

    12.4K reads
  5. तफ़रीह-ए-चश्म-ओ-दिल को गुलिस्ताँ है शायरी

    तफ़रीह-ए-चश्म-ओ-दिल को गुलिस्ताँ है शायरीऐ अहल-ए-ज़ौक़ हासिल-ए-अरमाँ है शायरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like