लाखों हसीं मिले हैं तरहदार की तरह

साक़िब अज़ीमाबादीसाक़िब अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

लाखों हसीं मिले हैं तरहदार की तरह

लेकिन मिला न कोई मिरे यार की तरह

क़ातिल है कौन अबरू-ए-ख़मदार की तरह

चुभने में तीर काट में तलवार की तरह

है दायरा हयात का ज़ंजीर की मिसाल

गर्दिश में लोग रहते हैं परकार की तरह

मंज़िल की सम्त क्यों न उठे शौक़ का क़दम

हमराह दिल है क़ाफ़िला-सालार की तरह

मजमूआ'-ए-तज़ाद हुई उन की गुफ़्तुगू

इक़रार भी वो करते हैं इंकार की तरह

हम वहशियों का हाल जो वो देखने चले

सहरा भी हो गया है चमन-ज़ार की तरह

दश्त-ए-जुनूँ में आबला-पा को सुकूँ कहाँ

फ़र्श-ए-ज़मीं है बिस्तर-ए-सूफ़ार की तरह

वा'दा जो कर रहे हैं तो पूरा भी कीजिए

धोका न दीजिए मुझे हर बार की तरह

वो पैकर-ए-जमाल सरापा नज़ारा था

अपनी ख़ुदी हिजाब थी दीवार की तरह

साक़िब अज़ीमाबादी
About the poet

साक़िब अज़ीमाबादी

उपनाम : 'साक़िब' मूल नाम : सय्यद हसन रज़ा जन्म : अज़ीमाबाद, बिहार निधन : 19 Jan 1974 | अज़ीमाबाद, बिहार

View profile & all 13 Poems / Stories

More from साक़िब अज़ीमाबादी

  1. आबाद उसी से है वीराना मोहब्बत का

    आबाद उसी से है वीराना मोहब्बत काहुशयारों से बढ़ कर है दीवाना मोहब्बत का

    12.4K reads
  2. क्या क़हर है ज़ालिम शब-ए-फ़ुर्क़त नहीं जाती

    क्या क़हर है ज़ालिम शब-ए-फ़ुर्क़त नहीं जातीआती है तो आकर ये क़यामत नहीं जाती

    12.4K reads
  3. होती है मुझ पे उन की इनायत कभी कभी

    होती है मुझ पे उन की इनायत कभी कभीतासीर जब दिखाती है उल्फ़त कभी कभी

    12.4K reads
  4. हम भी यक़ीन-ए-वा'दा-ए-फ़र्दा न कर सके

    हम भी यक़ीन-ए-वा'दा-ए-फ़र्दा न कर सकेदो दिन की ज़िंदगी का भरोसा न कर सके

    12.4K reads
  5. तफ़रीह-ए-चश्म-ओ-दिल को गुलिस्ताँ है शायरी

    तफ़रीह-ए-चश्म-ओ-दिल को गुलिस्ताँ है शायरीऐ अहल-ए-ज़ौक़ हासिल-ए-अरमाँ है शायरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like