सफ़र की रात है दरिया को पार करना है
सफ़ीना डूब गया है मुझे उभरना है
तुम्हारे बा'द अभी इन शिकस्ता क़दमों से
पहाड़ चढ़ने हैं दरियाओं में उतरना है
वो संग-दिल जो अभी रो पड़ा तो इल्म हुआ
कि इस पहाड़ के सीने में एक झरना है
मैं ख़ुश-लिबास समझ कर पहन रही हूँ कफ़न
मैं ज़िंदगी हूँ मिरा काम रंग भरना है
मिटाना ख़ुद है मुझे अपने अंदरूँ का शोर
मगर ये काम बहुत ख़ामोशी से करना है
मिटा रही हूँ चटख़ रंग सब शबीह के मैं
कि कैनवस को बहुत सादगी से भरना है
किसी की मौत पे अक्सर ये सोचती हूँ मैं
मुझे भी कल को उसी राह से गुज़रना है








