चश्म-ए-नम पहले शफ़क़ बन के सँवरना चाहे

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

चश्म-ए-नम पहले शफ़क़ बन के सँवरना चाहे

और फिर रेत के दामन पे बिखरना चाहे

अजब इंसान है वो सेहर ये करना चाहे

आँख से देखो अगर दिल में उतरना चाहे

कुछ अजब उस से तअल्लुक़ है कि उस की हर बात

मौज-ए-ख़ूँ बन के मिरे सर से गुज़रना चाहे

सारा दिन धूप के सहरा में रहे सरगर्दां

शाम होते ही समुंदर में उतरना चाहे

ख़ुद रहे ता'न-ओ-मलामत का हदफ़ उस पे कभी

अपनी रुस्वाई का इल्ज़ाम न धरना चाहे

आइना जाँ का मुकद्दर सही लेकिन 'शाहीन'

दिल की तस्वीर तो आँखों में उतरना चाहे

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from सलमा शाहीन

  1. धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

    धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहींहम वहाँ हैं जहाँ दीवार का साया भी नहीं

    12.4K reads
  2. थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

    थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगाक्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

    12.4K reads
  3. मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का है

    मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का हैये फ़साना ज़रा मुश्किल दिल-ए-नाकाम का है

    12.4K reads
  4. ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

    ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब हैथके थके से बाम पर हसीं धनक भी ख़ूब है

    12.4K reads
  5. उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

    उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थेख़याल-ओ-ख़्वाब पर मेरे हज़ार पहरे थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like