अब ख़यालों का जहाँ और न आबाद करें

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

अब ख़यालों का जहाँ और न आबाद करें

ख़्वाब जो भूल चुके हैं उन्हें बस याद करें

थपकी दे दे के सुलाने की है 'आदत दिल को

अब किसी और से क्यूँ ख़ुद ही से फ़रियाद करें

कितने मौसम के छलावे से गुज़र कर पहुँची

उस डगर पे कि जहाँ लोग मुझे याद करें

हम भी अब फ़िक्र-ए-जहाँ छोड़ के जी भर हंस लें

वक़्त इतना भी कहाँ है जिसे बर्बाद करें

ज़िंदगी यूँ ही मुनज़्ज़म रहे ऐसा भी नहीं

हम नई तर्ज़ कोई और भी ईजाद करें

देने वाले की मशिय्यत थी जो वहशत दे दी

दिल-ए-वीराँ जो मिला है उसे आबाद करें

दिल के टूटे हुए टुकड़ों को न जोड़ें 'शाहीन'

दिल पे जो गुज़री उसे भूल के मत याद करें

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from सलमा शाहीन

  1. धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

    धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहींहम वहाँ हैं जहाँ दीवार का साया भी नहीं

    12.4K reads
  2. थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

    थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगाक्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

    12.4K reads
  3. मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का है

    मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का हैये फ़साना ज़रा मुश्किल दिल-ए-नाकाम का है

    12.4K reads
  4. ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

    ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब हैथके थके से बाम पर हसीं धनक भी ख़ूब है

    12.4K reads
  5. उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

    उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थेख़याल-ओ-ख़्वाब पर मेरे हज़ार पहरे थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like