'सख़ी' से छूट कर जाएँगे घर आप

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

'सख़ी' से छूट कर जाएँगे घर आप

अजी कुछ ख़ैर भी है हैं किधर आप

वो आशिक़ हैं कि मरने पर हमारे

करेंगे याद हम को उम्र भर आप

परी समझें परी, हूरें कहें हूर

हुए किस नूर के पैदा बशर आप

न आशिक़ हैं ज़माने में न माशूक़

इधर हम रह गए हैं और उधर आप

दिखाएँगे हम अपनी लाग़री भी

अभी तो देखिए अपनी कमर आप

मिरे नाले अगर सुनने का है शौक़

तो साहब हाथ रखिए कान पर आप

रसाई उस के ज़ुल्फ़ों तक न होगी

'सख़ी' बे-फ़ाएदा मारें न सर आप

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like