मुंकिर-ए-बुत है ये जाहिल तो नहीं

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

मुंकिर-ए-बुत है ये जाहिल तो नहीं

घर से वाइज़ कहीं फ़ाज़िल तो नहीं

तुम न आसान को आसाँ समझो

वर्ना मुश्किल मिरी मुश्किल तो नहीं

क्या सँभाले मेरे दिल का लंगर

ज़ुल्फ़ है कुछ वो सलासिल तो नहीं

आज मैं दिल को जुदा करता हूँ

देखिए आप के क़ाबिल तो नहीं

ज़लज़ले में जो ज़मीं आती है

ये भी उस शोख़ पे बिस्मिल तो नहीं

दर्द को गुर्दा तड़पने को जिगर

हिज्र में सब हैं मगर दिल तो नहीं

हड्डियाँ खाने को खाता है हुमा

सग-ए-जानाँ के मुक़ाबिल तो नहीं

बोला वो गुल जो सुनी आह 'सख़ी'

ऐसी आवाज़-ए-अनादिल तो नहीं

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like