दुल्हन भी अगर बन के आएगी रात

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

दुल्हन भी अगर बन के आएगी रात

हमें बे-तुम्हारे न भाएगी रात

हमें हिज्र में ख़ूँ रुलाएगी रात

हमारे लहू में नहाएगी रात

बहुत ख़्वाब-ए-ग़फ़लत में दिन चढ़ गया

उठो सोने वालो फिर आएगी रात

हम उस से ज़ियादा सियह-बख़्त हैं

हमें तीरगी क्या दिखाएगी रात

न टाले टलेगा ये रोज़-ए-फ़िराक़

क़सम आज आने के खाएगी रात

'सख़ी' अड़ के बैठी है घर पर मिरे

बस अब जान ही ले के जाएगी रात

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like